{"_id":"6602b68272ae80a4e5025a71","slug":"35-artists-auditioned-to-participate-in-state-level-summer-festival-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-115058-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राज्यस्तरीय ग्रीष्मोत्सव में भाग लेने के लिए 35 कलाकारों ने दिया ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राज्यस्तरीय ग्रीष्मोत्सव में भाग लेने के लिए 35 कलाकारों ने दिया ऑडिशन
विज्ञापन
- सुरों और गीतों से जजों का मन जीतने का किया प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में पांच से नौ अप्रैल तक होने वाले राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए जिलेभर के कलाकार घुमारवीं के रैन-बसेरा में ऑडिशन देने पहुंचे। ऑडिशन प्रक्रिया में कलाकारों ने सुरों और गीतों से जजों का मन जीतने का प्रयास किया। मेला कमेटी ने ऑडिशन के लिए कमेटी का गठन किया है। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 26 से लेकर 29 मार्च तक घुमारवीं के रैन-बसेरा में कलाकारों के ऑडिशन लिए जा रहे हैं। ऑडिशन का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम चार बजे तक रखा है। पहले दिन करीब 35 कलाकार ऑडिशन देने पहुंचे। उन्होंने लोक नृत्य, लोकगीत, बिलासपुरी कहलूरी गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा दो महिला मंडल भी अपना ऑडिशन देने पहुंचे थे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष रामलाल पाठक ने बताया कि यह ऑडिशन जिला बिलासपुर से संबंध रखने वाले कलाकारों के लिए रखे गए हैं। कोई भी कलाकार ऑडिशन के दिन ही मौके पर पहुंच कर अपना आवेदन पत्र दे सकता है। साथ ही बताया कि इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले कलाकारों को कमेटी की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। प्राइम टाइम, स्टार नाइट की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के किसी भी प्रकार का ऑडिशन नहीं रखा गया है। उनका चयन कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से किया जाएगा। इस मौके पर कमेटी के सदस्य सुभाष गुप्ता ,फुलां चंदेल ,आशा देवी ,राजेश कुमार, जावेद इकबाल, नील कमल तथा जगदीश मौजूद रहे।