फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   51 आवेदन प्राप्त हुए प्री जनमंच कार्यक्रम में: शशी पाल शर्मा

51 आवेदन प्राप्त हुए प्री जनमंच कार्यक्रम में: शशी पाल शर्मा

Sat, 23 Feb 2019 10:58 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
51 आवेदन प्राप्त हुए प्री जनमंच कार्यक्रम में: शशी पाल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। प्री-जनमंच शिविर में 34 शिकायत पत्र दधोल पंचायत और 17 शिकायत पत्र पड्यालग पंचायत के प्राप्त हुुुए। उपमंडल अधिकारी घुमारवीं शशी पाल शर्मा ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के लिए चिह्न्ति की गई नौ पंचायतों के निवासियों की समस्याओं और शिकायतों के आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं और प्रयास किए जा रहे हैं कि मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का निवारण संभव बनाया जा सके।
उन्होंने निर्धारित पंचायतों के लोगों से आग्रह किया कि वह 27 फरवरी तक अपने पंचायत सचिव के पास अपनी समस्याओं और शिकायतों के आवेदन देना सुनिश्चित करें ताकि समय पर संबंधित विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों पर उचित कार्रवाई कर समस्याओं और शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 3 मार्च को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के तहत चिह्न्ति पंचायतों में ग्राम पंचायत दधोल व पड्यालग के लिए प्री-जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों व उपमंडल स्तर के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी विस्तृत रूप से उपस्थित लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 25 फरवरी सोमवार को ग्राम पंचायत बरोटा व तड़ौन के लिए ग्राम पंचायत बरोटा के प्रांगण में प्री-जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सोहन सिंह, एसईवीपीओ, घुमारवीं रवि शर्मा, एफएलसी रविंद्र कुमार शर्मा, एचडीओ रामलाल, तहसील कल्याण अधिकारी जगदीश शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान दधोल सहित 150 लोग मौजूद रहे। --------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed