फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गंदगी के विरोध में नागरिकों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

गंदगी के विरोध में नागरिकों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 09 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
गंदगी के विरोध में नागरिकों ने पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
बिलासपुर (रामपुर)। नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन पर सफाई व्यवस्था को नजर अंदाज करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि उनके मोहल्ले की उपेक्षा की जा रही है, जिसके कारण पूरे मोहल्ले में मच्छरों की भरमार है।नगर के मोहल्ला कायस्थान के तमाम लोग बृहस्पतिवार को सभासद डा बलविंद्र सिंह मेहता के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सभासद को खरीखोंटी सुनाते हुए कहा कि उनके मोहल्ले में गंदगी के ढेर लगे हैं और दो सप्ताह से कोई भी सफाई कर्मी नहीं आया है। वह शिकायत करने के लिए नगरपालिका के कार्यालय में जाते हैं तो ईओ भी उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी ने दीपावली का त्यौहार भी गंदगी के बीच मनाया है। पूरे मोहल्ले में गंदगी के ढेर लगे हैुं, जिसके कारण संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है।इसके बाद सभी लोग सभासद को अपने साथ मोहल्ले में ले गए।जहां सभी ने सभासद के साथ ही नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि पालिका प्रशासन उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। जिसकी बजह से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। उन्होंने पालिका प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। सभासद ने कहा कि वह मोहल्ले वालों के साथ सोमवार को ईओ से मिलेंगे और सभी की समस्या का समाधान भी कराएंगे। प्रदर्शन करने वालों में विशाल कश्यप, सुरेश कुमार, दीनक कुमार, हरीश कुमार, अजय कुमार, सोमवती, छोटे लाल, चंद्रवती आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed