फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुंचाएं

सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुंचाएं

Thu, 09 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुंचाएं
भोट। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक इंटर कालेज में बुधवार को चमरव्वा मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राज किशोर सैनी और अन्य कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

वंचितों को विकास की धारा से जोड़े और प्रत्येक सेक्टर में आठ बूथों को जोड़कर बूथ स्तर पर पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री हंसराज पप्पू, मोहन लाल लोधी, प्रेमशंकर पांडे, सुनील लोधी, चेतराम, रामऔतार लोधी, महेश कश्यप, रमेश कश्यप, अनुराधा गुप्ता, ओमवीर सिंह, झम्मन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed