फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   माकंडेय में स्नानगृह की जलधारा से नहीं लगने देंगे पाइप

माकंडेय में स्नानगृह की जलधारा से नहीं लगने देंगे पाइप

Mon, 23 Jul 2018 12:10 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
माकंडेय में स्नानगृह की जलधारा से नहीं लगने देंगे पाइप
टूटी पाइप लाइन नहीं हुई ठीक - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध स्थल मार्कंडेय के स्नान गृह में निकल रही अविरल जलधारा से पाइप लाइन लगाने का मामला उग्र होता दिख रहा है। स्थानीय लोगों व युवाओं का कहना है कि स्नानगृह में सदियों से निकल रही अविरल जलधारा से पाइप निकाल कर अलग नल लगाए जा रहे हैं जोकि सही नहीं है। अगर पवित्र तीर्थ स्थल की धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ की गई तो इसका अंजाम सही नहीं होगा। इसके लिए वह आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
बिलासपुर जिले के मार्कंडेय नामक स्थान पर स्थित सुप्रसिद्ध मार्कंडेय मंदिर के स्नानगृह में निकल रही अविरल जलधारा से पाइप लगाने का मामला उग्र होने की संभावना है। पर्यटन विभाग द्वारा इस स्थल का कायाकल्प किया जा रहा है लेकिन लोगों और युवाओं का कहना है कि इस तीर्थ स्थल की धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सदर विधायक सुभाष ठाकुर व जिला प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए ताकि प्राचीन समय से चली आ रही इस धार्मिक आस्था के स्थल को बचाया जा सके। बंदला निवासी युवा डॉक्टर महेंद्र ने बताया कि बंदला गांव के युवाओं ने तय किया है कि सावन के इस पूरे माह सभी युवा मार्कंडेय से जल लेकर आएंगे और बंदला धार में विराजमान ताड़केश्वर महादेव का नित्य प्रति जलाभिषेक करेंगे। महेंद्र ने बताया कि यात्रा पैदल ही हो रही है और इसकी दूरी लगभग 5 किलोमीटर जाना और 5 किलोमीटर आना है। सारा रास्ता पथरीले पहाड़ी से होते हुए है। यात्रा शुरू होने के तीन दिन तक सब सामान्य था लेकिन चौथे दिन वहां जाकर देखा कि जिस गोमुख से जल निकलता है उसको काटकर पाइप डाली गयी है, उस पाइप में वाल्व लगे हुए हैं। जब पुजारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि हिमाचल पर्यटन विभाग यह सब करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. महेंद्र ने कहा कि प्रश्न उठता है क्या जनमानस की आस्था को ठेस पहुंचा कर पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं। इस बारे में वो सदर के विधायक सुभाष ठाकुर से भी बात करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के उपायुक्त से भी मसला उठाया जाएगा। बैशाखी के दिन लगने वाला मेला उसी पवित्र स्नान के लिये प्रसिद्ध है। इसी स्नान की वजह से पंजाब से लोग लंगर लगाने आते हैं। मान्यतानुसार चार धाम यात्रा के बाद जब तक मार्कंडेय जी में स्नान न करो तब तक चार धाम यात्रा पूर्ण न होती। ऐसे अनेक पहलु इस पवित्र स्थान एवं स्नान से जुड़े हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed