{"_id":"5acf98b04f1c1b4c3e8b4c1d","slug":"31523554480-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करलोटी में 15 को होगा दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करलोटी में 15 को होगा दंगल
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
घुमारवीं उपमंडल की करलोटी पंचायत के गांव करलोटी में 15 अप्रैल को दंगल का आयोजन किया जा रहा है। दंगल के सफल आयोजन को लेकर वीरवार को दंगल कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता कमेटी प्रधान उधो राम शास्त्री ने की। दंगल के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। निर्णय लिया कि दंगल में तीन प्रकार की माली करवाई जाएगी। सबसे छोटी माली बिलासपुर केसरी, दूसरी माली हिमाचल केसरी और बड़ी माली भारत केसरी के नाम से करवाई जाएगी। बिलासपुर केसरी विजेता पहलवान को गुर्ज और 9000 रुपये दिए जाएंगे। हिमाचल केसरी विजेता पहलवान को गुर्ज और 11000 रुपये तथा भारत केसरी पहलवान को 25000 रुपये और गुर्ज दिया जाएगा। प्रधान उधो राम शास्त्री ने बताया कि यह दंगल सालों से चला आ रहा है। 14 अप्रैल को दुर्गे मंदिर करलोटी में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर कर्नल हरि संख्यान, महासचिव सुरेश पटियाल, वरिष्ठ उपप्रधान कुलतार परमार, नैन सिंह, सचिव प्रकाश सोहेल, सुखदेव, पुरेंद्र, शांति स्वरूप, बलवीर सिंह, राज कुमार, कैप्टन सर्वजीत, अमी चंद ढटवालिया इत्यादि मौजूद रहे।
....
मेहरन में दंगल 19 अप्रैल को
घुमारवीं उपमंडल के कस्बा मेहरन नैन गांव में 19 अप्रैल को दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल आयोजक सूबेदार लेखराम ने बताया कि इसमें प्रदेश स्तर के पहलवान भाग लेंगे। दंगल में स्थानीय पहलवानों को भी विशेष तरजीह दी जाएगी।
000