{"_id":"5a92ed0e4f1c1bd34b8bac77","slug":"31519578382-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में ई-टैक्सी सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में ई-टैक्सी सेवा शुरू
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। विधायक विधायक सुभाष ठाकुर ने बस अड्डा बिलासपुर से वाया कॉलेज चौक से क्षेत्रीय अस्पताल तक चलने वाली ई-टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लंबे अरसे से बिलासपुर शहर के लोग नगर परिषद क्षेत्र से क्षेत्रीय अस्पताल तक मुद्रिका बस चलाने की मांग कर रहे थे। जिसे देखते हुए पिछले दिनों परिवहन मंत्री के बिलासपुर दौरे के दौरान चर्चा की गई। उन्होंने ई-टैक्सी सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया था। ई-टैक्सी में दस रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगेगा। ई-टैक्सी को प्रथम चरण में दिन के समय ही चलाया गया है। इस टैक्सी में ड्राइवर सहित आठ लोगों के बैठने की जगह है। ई-टैक्सी प्रात: नौ बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर से वाया कॉलेज चौक होते हुए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर तक प्रतिदिन नियमित रूप से 10 से 12 चक्कर लगाएगी।
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि ई-टैक्सी प्रदूषण रहित वाहन है। यह टैक्सी वातावरण को शुद्ध रखने में सहायक होगी। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हिमाचल का पर्यावरण शुद्ध रखा जाए, इसके लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि जिला के लिए दो ई-टैक्सी आई थीं। एक ई-टैक्सी पिछले दिनों नगर परिषद क्षेत्र घुमारवीं के लिए मुद्रिका के रूप में चलाई गई है। दूसरी ई-टैक्सी जिला मुख्यालय बिलासपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर से अस्पताल के लिए नियमित रूप से दिन के समय चलेगी।