{"_id":"5a2d608d4f1c1b8d698c0d8d","slug":"31512923277-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में अघोषित बिजली कटों ने तोड़ी दुकानदारों की कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में अघोषित बिजली कटों ने तोड़ी दुकानदारों की कमर
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 शिमला-धर्मशाला के विस्तारीकरण के चलते घुमारवीं में व्यापार चौपट होकर रह गया है। इसके चलते दुकानदारों और स्थानीय लोगों में रोष है।
गौरतलब है कि घुमारवीं में करीब एक माह से सड़क विस्तार का कार्य चला हुआ है। इसके चलते सड़क के दोनों ओर पेड़ों की कटाई की जा रही है। नालियां बनाने का काम भी बहुत धीमी गति से चला है।
स्थानीय दुकानदारों कृष्ण सिंह, राजकुमार, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार सहित अन्य ने बताया कि सड़क विस्तारीकरण का कार्य बहुत धीमी गति से चला है। ऐसे में उनका व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सड़क के बीचों-बीच गहरी खाई होने के कारण कोई भी ग्राहक दुकान की ओर रुख ही नहीं करता। वहीं आए दिन विद्युत का अघोषित कट लग जाता है। यहां तक कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं पर पर भी अघोषित कटों का विपरीत असर पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने प्रशासन से मांग की कि कंपनी को निर्देश दिया जाए कि जब तक सड़क के एक तरफ का कार्य पूरा न हो जाए तब तक वह आगे की खुदाई न करे।
विज्ञापन
जगह-जगह खुदाई से संपर्क मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि अस्पताल के पास करीब 2 हफ्ते पहले कार्य शुरू किया था जो वैसे ही अधूरा पड़ा हुआ है। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि वह कंपनी को निर्देश दे कि निर्माण कार्य तेज गति से किया जाए।