{"_id":"59e39cc64f1c1b6d548b7740","slug":"31508089030-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू केंद्र में विद्यार्थियों को किया मार्ग दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू केंद्र में विद्यार्थियों को किया मार्ग दर्शन
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
ignou
- फोटो : ignou
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)।
स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं में रविवार को इग्नू की परिचय सभा का आयोजन किया गया। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. पीएल जनेऊ की अध्यक्षता में आयोजित आगामी जून सत्र की परिचय सभा में कॉलेज प्राचार्य जगदीश लाल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मन में दृढ़ संकल्प होना आवश्यक है। तभी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें तराशने में अध्यापक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इग्नू का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है, जिसमें नौकरी या अन्य व्यवसाय करने के साथ-साथ आगे की पढ़ाई को जारी रखा जा सकता है। लोगों को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. जनेऊ ने इग्नू की प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही जनेऊ ने नए छात्र छात्राओं का मार्ग दर्शन भी किया। इस मौके पर प्रो. अनिता शर्मा, डॉ. नवीन शर्मा, राकेश कुमार, नंदलाल, सरिता देवी और राजकुमार मौजूद रहे।