फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एसवीएम के 87 मेधावियों का सम्मान

एसवीएम के 87 मेधावियों का सम्मान

Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
एसवीएम के 87 मेधावियों का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
सरस्वती विद्या मंदिर रौड़ा सेक्टर में शनिवार को दसवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व लोकसभा सांसद सुरेश चंदेल ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों को सम्मान पाकर देखते हुए अभिभावक गदगद हो गए। स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में मेरिट में रहने वाले 87 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर क्षेत्र खेल एवं शारीरिक प्रमुख नेे की। मुख्यातिथि ने संबोधन में कहा कि एसवीएम स्कूल में बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देता है। इन विद्यालयों के बच्चें संस्कारित, शिक्षित होने के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है और समाज में प्रतिष्ठित स्थान भी हासिल कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक समिति के प्रेमलाल शर्मा और स्थानीय विद्यालय प्राचार्य सुनील चंदेल ने बच्चों को बधाई दी और उनके उच्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रेमलाल शर्मा, रोशन लाल, लेखराम, सुरेश चौधरी, शिवपाल, तुलसीराम, वीपी शर्मा, जेएन शर्मा, स्वरूप कुमार, राम सहाय सहित बच्चों के अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।


इन मेधावियों को मिला सम्मान
समारोह में आशुतोष वर्मा, मालविका शर्मा, जतीन, अक्षित कुमार, पर्व गौतम, अविनाश, शोर्या शर्मा, अंकुश, पर्थ, अंकित, अमनदीप सिंह, अमन चौहान, आदित्य शर्मा, आदित्या, आदित्या वशिष्ठ, अजय, संजय कुमार, आयुष चंदेल, रितिका चौधरी, जितेंद्र कुमार, अनमोल चौधरी, अभिषेक खन्ना, नीतिन ठाकुर, शिवांश ठाकुर, अजय कुमार, अंकिता, कर्ण शर्मा, हिमेश शर्मा, शशी चंदेल, शिवानी वर्मा, सूरज शर्मा, तरुण कुमार, अमित चौधरी, मीनाक्षी शर्मा, वंदिता शर्मा, प्रिया ठाकुर, अभिमन्यु, अंजू, नीतीन शर्मा, शोर्या गुप्ता, निकिता ठाकुर, रुचिता, सौरभ शर्मा, दीपक भारती, चमन जम्वाल, आयूष ठाकुर, अभिषेक, अभिषेक ठाकुर, अभिषेक कुमार, आंचल चंदेल, नैंसी, कनिका ठाकुर, आस्था शर्मा, अक्षय कुमार, मधु कुमारी, तमन्ना, तनुजा शर्मा, स्वाति, सिमरन, ईशिका चंदेल, मनीषा शर्मा, काजल, भारती, अनुष्का, दीपिका, देवांशी डोगरा, दीपिका शर्मा और आंचल सहित अन्यों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed