फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   30530 infants and kids to be given polio vaccine today in Bilaspur distt

27 फरवरी को 0 से 5 साल बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स

Sat, 26 Feb 2022 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
30530 infants and kids to be given polio vaccine today in Bilaspur distt
आज 30570 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
विज्ञापन

जिले में 0 से 5 साल के बच्चों को दवाई पिलाने के लिए 275 बूथ स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में 27 फरवरी को 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत 30570 बच्चों को दवाई पिलाने के लिए 275 बूथ स्थापित किए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्रों में 19 और ग्रामीण क्षेत्रों में 264 बूथ स्थापित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से जिलाधीश बिलासपुर पंकज राय के मार्गदर्शन में शुरू किया जा रहा है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अभियान को क्रियान्वित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी, आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने कार्य क्षेत्र के नजदीक बूथ पर ड्यूटी देने को कहा है। अभियान में पहले दिन बूथ पर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी और अगले दो दिन कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवाई पिलाएंगे। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को नजदीक के पोलियो बूथ पर ले जाकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed