{"_id":"6026c3478ebc3ee9372c7f42","slug":"30-thousand-will-drink-polio-medicine-bilaspur-news-sml3607782138","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार नौनिहाल पीएंगे पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार नौनिहाल पीएंगे पोलियो की खुराक
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में 275 बूथों में 14 फरवरी को 5 वर्ष तक के 30 हजार 772 नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे 14 फरवरी को बच्चों को पोलियों की दवा पिलाने के लिए उन्हें बूथ पर अवश्य लाएं। उन्होंने बताया कि जिले में इस कार्य को अंजाम देने के लिए 550 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा और आयुर्वेद विभाग के लगभग 1100 कर्मचारी समस्त 275 बूथों पर अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला में पोलियो अभियान के निरीक्षण के लिए 55 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। जो कि अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देते रहेेंगे। उन्होंने बताया कि जिला हेड क्वार्टर से भी जिला स्तरीय टीमों का गठन किया गया है। जिले में 26 स्पॉट हाइ रिस्क एरिया (झुग्गी झोपड़ी) में आते हैं। जिसमें बिलासपुर शहर में 7, मार्कंडेय खंड में 6, घुमारवीं में 5 तथा झंडूता खंड में 8 हाइरिस्क स्पॉट हैं। इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बसों, कारों में सफर करने वाले बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए जिला में नौ ट्रांजिट प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले दिन 14 फरवरी को बूथों पर ही पोलियो दवा पिलाई जाएगी। दूसरे और तीसरे दिन गठित टीमों ने घर-घर का भ्रमण किया जाएगा और किसी विशेष कारण से वंचित रहे बच्चों को दर्वा पिलाई जाएगी ताकि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे।