{"_id":"6a9db7abc5e90e735900e2d5","slug":"28000-devotees-paid-obeisance-at-shri-naina-devi-ji28000-devotees-paid-obeisance-at-shri-naina-devi-ji-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167129-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 28 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 28 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे करीब 28 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो दिनभर जारी रही।
श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेकने के साथ ही पवित्र नैना देवी झील के समीप भी पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार निगरानी रखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों तथा होमगार्ड जवानों की भी तैनाती रही। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और कतार में रहकर दर्शन करने की अपील की गई। वहीं, दुकानदारों और स्थानीय लोगों के लिए भी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से बाजार में रौनक बनी रही।