फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   2500 Congress workers will go from the district to the celebration ceremony

Bilaspur News: जश्न समारोह में जिले से जाएंगे 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता

Sun, 10 Dec 2023 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
2500 Congress workers will go from the district to the celebration ceremony
- एचआरटीसी की 30 बसों सहित 115 वाहन किए बुक
विज्ञापन

- बसें न चलने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को होना पड़ सकता है परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर जश्र में बिलासपुर से करीब 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए एचआरटीसी की 39 बसों सहित 115 वाहन जिले से बुक किए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बसें न चलने से लोगों को परेशान होना पड़ सकता है।

परिवहन निगम की ओर से बिलासपुर जिले के लिए 39 बसें भेजी गई हैं। इसके अलावा बिलासपुर से ही 30 बसें कांगड़ा जिले के लिए भेजी गई हैं। कुल 69 सरकारी बसें जिले से इस समारोह में कार्यकर्ताओं के लिए जाएंगी। इससे जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों के रूट प्रभावित होंगे। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। परिवहन निगम की ओर से लोगों की सुविधा के अनुसार रूट चलाए जाएंगे, लेकिन बसें कम होने से इसकी संख्या में कमी आएगी। जिले के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में निजी बसें बहुत कम चलती हैं। लोग यात्रा के लिए सरकारी बसों का ही प्रयोग करते हैं। ऐसे में इन लोगों को यात्रा के लिए अपना इंतजाम स्वयं ही करना पड़ सकता है। इसमें बंदला, दियोध, डाबर, जनेड, नेरी, सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। मंगलवार सुबह से सभी रूट सुचारू रूप से चलने शुरू होंगे। वहीं जिले भर में कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न में शामिल होने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता इसमें भाग लेने जा रहे हैं। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि बिलासपुर से 39 बसें इस समारोह में भेजी गई और 30 बसें कांगड़ा के लिए भेजी गई हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के रूट प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed