फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   25 players selected in cricket turnament

क्रिकेट ट्रायल में 15 खिलाड़ी चयनित

Mon, 25 Apr 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
25 players selected in cricket turnament
बिलासपुर में ट्रायल के बाद क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी प्रबंधन के साथ। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर की सीनियर टीम चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में टीम के संभावित खिलाड़ियों का चयन रविवार को किया गया। लुहणू क्रिकेट मैदान में आयोजित चयन ट्रायल में 25 संभावित खिलाड़ियों को चुना गया। करीब 50 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया।
विज्ञापन

चयन ट्रायल के संयोजक आरके रघु ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन कर जिले की वरिष्ठ क्रिकेट टीम की घोषणा की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर एक मई से लुहणु क्रिकेट मैदान में शुरू होगा।
विज्ञापन

रघु ने बताया कि संभावित खिलाड़ियों में दिग्विजय रांगी, आर्यव्रत शर्मा, सचित शर्मा, अमित रघु, अमन शर्मा, प्रशांत रघु (विकेट कीपर), अभय मेहता, मानव शर्मा, अभिनंदन कालिया, निखिल चंदेल (विकेट कीपर), कंवर अभिनय, रोहित ठाकुर, राघव, सचिन शर्मा, प्रहलाद सिंह, सक्षम दता, सूर्या प्रताप, विक्की, अभय दुर्वाशा, अंशुल ठाकुर, लवशेक, निखिल, राहुल, आर्यन विक्रम शर्मा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोहेंद्र चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में राज कुमार चंदेल, आशीष कपिल, प्रिंस गौतम और दीपक चौहान बतौर चयनकर्ता शामिल रहे। उधर, बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता नौ मई से ऊना में शुरू होगी। बिलासपुर अपना पहला मैच मंडी के साथ खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed