फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   25 bighas of land secured for KV Ghumarwin's permanent building; construction to begin soon.

Bilaspur News: केवी घुमारवीं के स्थायी भवन को मिली 25 बीघा भूमि, जल्द शुरू होगा निर्माण

Fri, 31 Jul 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
25 bighas of land secured for KV Ghumarwin's permanent building; construction to begin soon.
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत:
वार्षिक खेलकूद समारोह में मंत्री राजेश धर्माणी ने दी जानकारी,विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स हॉस्टल और सीबीएसई स्कूलों की भी गिनाईं उपलब्धियां

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के स्थायी भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने विद्यालय के लिए 25 बीघा भूमि स्वीकृत कर दी है। लीज डीड की प्रक्रिया पूरी होते ही भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के वार्षिक खेलकूद समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित करते हुए की।
मंत्री ने कहा कि स्थायी भवन बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय वर्तमान में अस्थायी परिसर से संचालित होने के बावजूद राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। धर्माणी ने कहा कि वर्ष 2008 में विधायक बनने के बाद उन्होंने जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा था और वर्ष 2012 में बिलासपुर का पहला केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में शुरू हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घुमारवीं में केंद्रीय विद्यालय भवन के साथ आधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्विमिंग पूल भी होगा। मोरसिंघी में 48 छात्राओं की क्षमता वाला हैंडबॉल हॉस्टल स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा घुमारवीं में 100 छात्राओं की क्षमता वाला मल्टी स्पोर्ट्स हॉस्टल और बहुउद्देश्यीय खेल परिसर भी बनाया जाएगा, जिसे सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। धर्माणी ने बताया कि सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) मॉडल के तहत एमआईआईएसटीईआर यूनिवर्सिटी की स्थापना की दिशा में भी कार्य चल रहा है। भूमि उपलब्ध होते ही परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि घुमारवीं, हटवाड़, भराड़ी और कपाहड़ा के चार विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध किया गया है और इनमें जल्द शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मंत्री ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। साथ ही एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स-गाइड्स के विद्यार्थियों की सामाजिक जागरूकता से जुड़ी प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल, शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


80 मीटर दौड़ और ईटेबल रेस में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
80 मीटर दौड़ की कक्षा दसवीं वर्ग में शिवाजी सदन के अर्णव गौतम ने पहला स्थान हासिल किया। रमन सदन के रमन दूसरे और अशोका सदन के पूर्व तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा छठी वर्ग में अशोका सदन की दिव्यांशी शर्मा प्रथम, शिवाजी सदन की निष्ठा द्वितीय और टैगोर सदन की लक्षिता तृतीय रहीं। कक्षा पांचवीं वर्ग की 80 मीटर दौड़ में रमन सदन के कार्णिक भाटिया ने बाजी मारी। अशोका सदन के सूर्यांश शर्मा दूसरे और रमन सदन के सूजन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, ईटेबल रेस की कक्षा दूसरी प्रतियोगिता में शिवाजी सदन की वंशिका ने पहला, रमन सदन की अमायरा खातून ने दूसरा और टैगोर सदन के प्रांजिल संधू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत:

केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed