फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   24 teams of open category participated in the badminton competition.

Bilaspur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में ओपन कैटेगरी की 24 टीमों ने लिया भाग

Sun, 28 Sep 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
24 teams of open category participated in the badminton competition.
घुमारवीं में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
सीर उत्सव के अंतर्गत आयोजित की गई खेल प्रतिस्पर्धाएं
विज्ञापन

2 अक्तूबर को होंगे ओपन कैटेगरी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में रविवार को सीर उत्सव के अंतर्गत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में बड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता में ओपन कैटेगरी में 24 टीमें और 40 से ऊपर के आयु वर्ग में 16 टीमें शामिल हुईं। इन मुकाबलों को व्यवस्थित रूप से पूरा कराने के लिए उपमंडल को 8 जोनों में विभाजित किया गया।
ओपन कैटेगरी में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए और विजयी टीमों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। ओपन कैटेगरी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 2 अक्तूबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घुमारवीं में खेले जाएंगे। वहीं, 40 से ऊपर के आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला भी इसी दिन होगा।
विज्ञापन

घुमारवीं उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की भागीदारी और खेल भावना सराहनीय रही। उन्होंने बताया कि यह खेल उत्सव न केवल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सामने लाता है, बल्कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में भी अहम भूमिका निभाता है। आयोजन समिति और खेल अधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपमंडल अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि इस बार सीर उत्सव में मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें अंडर-19 लड़के और लड़कियां तथा 40 प्लस आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। मैराथन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। जो प्रतिभागी मैराथन में भाग लेना चाहते हैं, वे अपना पंजीकरण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या), घुमारवीं के प्रधानाचार्य परमजीत सिंह के व्हाट्सएप नंबर 9418478122 पर करवा सकते हैं। इसके अलावा, प्रतिभागियों के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed