फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   24 hour water supply

नखलेड़ा, बड़गांव के लोगों को अब 24 घंटे मिलेगा पेयजल

Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
24 hour water supply
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नखलेड़ा और बडगांव के ग्रामीणों को अब पेयजल समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। जल शक्ति विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए पहले से मौजूद बजौरा-टिहरा-बडग़ांव उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

इस कार्य के एशियन डेवलपमेंट बैंक ने 8.30 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृत दे दी है। अब संबंधित विभाग ने इसके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के संवर्धन के लिए बजौरा के समीप नाले से पानी लिफ्ट किया जाएगा। इसके भंडारण के लिए सीर खड्ड के किनारे टैंक बनाया जाएगा। जहां से टिहरा के लिए पानी की सप्लाई की जाएगी। इस योजना के बनने के बाद दोनों पंचायतों के छह गांवों के करीब 4,500 लोगों को को 24 घंटे पानी की आपूर्ति की जाएगी। विभाग की ओर से इस योजना में जरूरत के हिसाब से नए पेयजल भंडारण टैंकों का निर्माण भी किया जाएगा। जल शक्ति विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता रतन देव ने बताया कि योजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से बजट का प्रावधान हो गया है। शीघ्र टेंडर करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, विधायक जीत राम कटवाल ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के लोगों की समस्या को हल करने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए थे। आने वाले 60 वर्षों के लिए क्षेत्र में पेयजल का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed