फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   24-hour security at EVM and ballot strong rooms: SP

ईवीएम और बैलेट स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे पहरा : एसपी

Fri, 08 May 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 08 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
24-hour security at EVM and ballot strong rooms: SP
संवेदनशील बूथों की श्रेणीकरण प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराना पुलिस का मुख्य उद्देश्य



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में होने वाले नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाइयां शुरू कर दी हैं।


उन्होंने कहा कि 17 मई को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए ईवीएम मशीनों को निर्धारित स्थलों पर सुरक्षित रखा गया है। इन स्थानों पर पुलिस गार्ड की तैनाती कर दी गई है और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वहीं 26, 28 और 30 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए बैलेट पेपर्स के स्ट्रांग रूम पर भी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि जैसे ही ईवीएम और बैलेट बॉक्स की मूवमेंट शुरू होगी, पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा। जिले में नगर निकाय चुनावों के तहत कुल 34 वार्डों में मतदान होना है, जबकि पंचायती राज चुनावों के अंतर्गत 182 पंचायतों, 1140 वार्डों सहित जिला परिषद और बीडीसी स्तर के चुनाव भी होंगे। पुलिस विभाग ने सभी पोलिंग स्टेशनों को अतिसंवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य श्रेणियों में बांट दिया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की योजना तैयार कर ली गई है। संदीप धवल ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, फोर्स की तैनाती और मूवमेंट प्लानिंग को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed