{"_id":"6419fc2c7e9f68218b04cdc4","slug":"2365-lakhs-offered-in-baba-balak-nath-temple-shahtalai-bilaspur-news-c-19-1-95559-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक सप्ताह में बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में चढ़ा 23.65 लाख चढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक सप्ताह में बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में चढ़ा 23.65 लाख चढ़ावा
Wed, 22 Mar 2023 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में एक सप्ताह से चैत्र मेले चल रहे हैं। बारिश के कारण मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई। बाबा बालक नाथ मंदिर में एक सप्ताह में श्रद्धालुओं ने 23 लाख 65 हजार 958 रुपये नकदी के रूप में चढ़ावा दिया।
मंदिर प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए तपोस्थली शाहतलाई में स्थित मंदिरों के कपाट सुबह चार बजे खोले जा रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर दर्शन करें, सख्ती से इसका पालन करवाया जा रहा है। नगर पंचायत सचिव खेम चंद वर्मा ने धार्मिक नगरी की सभी धर्मशाला, सराय, होटलों और जिस किसी के पास यात्री ठहराव करते हैं, सभी को यात्री का पहचान पत्र लेना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। मंगलवार को शाम तक करीब पांच हजार श्रद्धालु भी मंदिर में दर्शन करने नहीं पहुंचे।