फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   229 candidates participated in the counseling for PG courses at Bilaspur College.

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में पीजी कोर्स की काउंसलिंग में 229 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

Mon, 13 Jul 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
229 candidates participated in the counseling for PG courses at Bilaspur College.
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित पीजी कोर्स की काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के दस्तावेज चेक करते हुए। स्र
आज जारी होगी पहली मेरिट सूची, 15, 16 जुलाई तक जमा करवानी होगी फीस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में स्नातकोत्तर विषयों की सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन सोमवार को किया गया। काउंसलिंग में 229 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें एमए अर्थशास्त्र में पांच, एमए अंग्रेजी में 11, एमकॉम में 15, एमएससी रसायन विज्ञान में 83, एमएससी गणित में 67, एमएससी भौतिक विज्ञान में 29 और पीजीडीसीए में 19 अभ्यर्थी शामिल हुए। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के दस्तावेज मूल्यांकन का कार्य किया गया। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों की पहली मेरिट सूची 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक कॉलेज की वेबसाइट पर जारी होगी। उसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को फीस का लिंक भेज दिया जाएगा। उन्हें 15 और 16 जुलाई के भीतर फीस जमा करनी होगी । दूसरी मेरिट सूची 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बेहतर फैकल्टी है और पीजी कोर्स को पढ़ाने के लिए टीचिंग स्टाफ की कोई भी कमी नहीं है। सभी कोर्स में सीट की संख्या 30 हैं। इन सभी के लिए एडमिशन मेरिट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed