{"_id":"5cc498fbbdec22071a387396","slug":"21556388091-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को 1 मई को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को 1 मई को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 1 मई को 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरलोग डॉ. सुनील ठाकुर व खंड स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरलोग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व आशा कार्यकर्ताओं को इस बारे में प्रशिक्षण दिया।
डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि यह दवाई कैसे खिलानी है और इस दवाई को खिलाने के क्या लाभ तथा हानियां हैं इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल ने बताया कि 1 मई को खंड घुमारवीं में 1 से 19 वर्ष तक के 30418 बच्चों को कृमि नियंत्रण के लिए एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी। 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली तथा 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली खिलाई जानी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में एल्बेंडाजोल की दवाई व विटामीन ए की दवाई खिलाई जाएगी। वहीं 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल में एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
चंदेल ने बताया कि जो बच्चे 1 मई को दवाई नहीं खाएंगे उन्हें मॉप अप दिवस 8 मई को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई जानी है। इस अवसर पर क्षय रोग पर्यवेक्षक प्रदीप चंदेल, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका हरलोग सुनीता ठाकुर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उर्मिला शर्मा, विद्या शर्मा, राजो देवी, सुमन कुमारी, रीना कुमारी और बिमला देवी उपस्थित थीं।