{"_id":"5ca4f82ebdec22140b20a60e","slug":"21554315310-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश सोहल ने ‘दमादम मस्त कलंदर...’, पेश कर बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश सोहल ने ‘दमादम मस्त कलंदर...’, पेश कर बटोरीं तालियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भराड़ी/घुमारवीं (बिलासपुर)। अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेला और छिंज मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सुरीली आवाजों के साथ हुआ। महाकाल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मेले में धमाल मचाई। लोगों ने भी कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति को सुना।
प्रथम सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि डॉ. टीएस चंदेल व विशिष्ट अतिथि डॉ. हरीश रहे। उनके आगमन पर मेला कमेटी प्रधान करतार सिंह चौधरी व मेला कमेटी सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। उसके बाद मेला कमेटी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके साथ आए व्यक्तियों का भी स्वागत किया। इसके बाद मेला कमेटी प्रधान करतार सिंह चौधरी ने मेले के इतिहास व विकास को सभी के समक्ष रखा।
स्थानीय कलाकार विक्रम देव ने शिव कैलाशों के वासी..., गाकर माहौल को भक्तिमय किया। उसके बाद कालुआ मजुंरा..., पहाड़ी गाना गाकर भराड़ी की जनता का मनोरंजन किया। प्रवीण सरगम, रिंकू की ओर से पहाड़ी व पंजाबी गाने पेश किए।
विज्ञापन
इसके बाद सुरेश सोहल द्वारा लग जा गले फिर ये हंसी रात हो या न हो..., वो जब याद आये, बहुत याद आये..., आने से उसके आये बहार..., बड़ी दूर से आएं हैं...., बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है..., दमादम मस्त कलंदर..., गाकर लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया।
हास्य कलाकार रजत शर्मा ने भराड़ी की जनता को अपने हास्य व्यंगों से खूब लोटपोट किया। विभिन्न फिल्मी कलाकारों की मिमिक्री कर काफी मनोरंजन किया। इसके बाद पूनम ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
इस अवसर पर जय कृष्ण शर्मा, ख्यालीराम शर्मा, आजादचंद वर्मा, जगननाथ शर्मा, दूनीचंद शर्मा, अशोक बांथरा, मदन बांथरा, सतीश सहगल, सुभाष ठाकुर, सुनील धीमान, जनकराज शर्मा, अजय शर्मा, रंजीव चौधरी, परमानंद ठाकुर, सोनू ठाकुर, प्रकाश चंद, कृष्ण कन्हैया गौतम, राजेंद्र जगोता, राज धीमान, कर्मचंद शर्मा व काफी संख्या में भराड़ी कस्बे के लोग उपस्थित रहे।
...