फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बरठीं में एक साथ आ धमके तीन तीन उड़नदस्ते

बरठीं में एक साथ आ धमके तीन तीन उड़नदस्ते

Thu, 14 Mar 2019 09:27 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
बरठीं में एक साथ आ धमके तीन तीन उड़नदस्ते
बरठीं(बिलासपुर)। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जा रही वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जहां उड़नदस्तों की व्यवस्था की गई है, वहीं कई परीक्षा केंद्रों में तीन-तीन उड़नदस्तों के आ धमकने से बच्चों में दहशत का माहौल बन गया। ऐसा ही मामला बरठीं का है, जहां एक ही दिन में तीन उड़नदस्तों ने करीब तीन घंटों तक परीक्षा केंद्र में डेरा जमाए रखा। बच्चों के साथ अभिभावकों में एमएस पटियाल, जितेंद्र कुमार, कुलबंत सिंह, रोशन लाल, यशवंत सिंह श्याम लाल, अश्वनी, राजीव कुमार, प्रियंका, कृतिका, राजेश, शिवानी व दीक्षा ने बताया कि वे किसी भी सूरत में नकल के पक्षधर नहीं हैं। जिला में कई सेंटर ऐसे भी हैं जहां पर उड़नदस्तों ने अभी तक रुख तक भी नहीं किया है। बरठीं जैसे परीक्षा केंद्र में प्रतिदिन दो या दो से ज्यादा उड़नदस्ते पहुंच रहे हैं। अभिभावकों ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में पहले ही सख्ती के चलते कैमरों से नजर रखी जा रही है। ऐसे में उड़नदस्तों की आवाजाही बच्चों की परीक्षा में किसी खलल से कम नहीं है। बरठीं जैसे सेंटर में नकल जैसी झूठी खबर देकर अन्य सेंटरों से ध्यान भटकाने के चलते गुमराह किया जा रहा है। फेक कॉल के ऐसे कई मामले बोर्ड के ध्यान में भी आए हैं। लोगों ने मांग की है कि बच्चों को परीक्षा के दौरान तीन-तीन घंटे तक डर के साये में क्यों रखा जाए जबकि कैमरे की नजर सब पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed