फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भाखड़ा विस्थापित नगर परिषद को नहीं देंगे गृहकर

भाखड़ा विस्थापित नगर परिषद को नहीं देंगे गृहकर

Tue, 12 Mar 2019 10:47 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
भाखड़ा विस्थापित नगर परिषद को नहीं देंगे गृहकर
rupees note
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति की बैठक शहर के परिधि गृह में आयोजित की गई जिसमें नगर परिषद द्वारा लिए जा रहे गृहकर को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में निर्णय लिया कि भाखड़ा विस्थापित किसी भी सूरत में नप को गृहकर न दें। नगर परिषद चाहे जितने मर्जी नोटिस जारी करता रहे, लेकिन विस्थापित गृहकर बिल्कुल भी नहीं देंगे।
बैठक में कहा गया कि गृहकर का मामला अदालत में दायर किया है। अब अदालत जो भी फैसला लेगी उसका भाखड़ा विस्थापित पालन करेंगे। सरकारों द्वारा विस्थापितों को बसाने के लिए उचित कदम नहीं उठाया है। इस कारण भाखड़ा विस्थापितों द्वारा मजबूरी में किए गए अतिक्रमण मामला भी अदालत में दायर किया गया है।
विज्ञापन

समिति ने दो मिनट का मौन रखकर भाखड़ा विस्थापितों के बसाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रौड़ा सेक्टर के वरिष्ठ नागरिक ओपी नड्डा व डियारा सेक्टर के वरिष्ठ नागरिक डॉ. आरएन पिल्लई को श्रद्धांजलि दी गई। समिति ने निर्णय लिया कि आगामी बैठक 31 मार्च को सायं चार बजे परिधि गृह में होगी। इस मौके पर एन शर्मा, नंद किशोर, अशोक सैनी, नंद लाल कौंडल, कांशी राम चौधरी, अमर सिंह कौंडल, सुखराम, सुनीता देवी, नरेंद्र पंडित, नरेंद्र सांख्यान, एसआर आजाद, धनी राम वर्मा, ओमप्रकाश मेहता, हरेंद्र मेहता, रमेश कुमार, कृष्णा चौहान, आरके शर्मा, कुलदीप सिंह, कुलदीप कुमार वर्मा, डॉ. उपेंद्र गौतम, कृष्ण लाल, लेखराम, कृष्ण सिंह, लोकनाथ, अमृत लाल नड्डा, जेके नड्डा, नजीरा, हंसराज, कपिल, ओंकार चंद राणा, राज टाडू, कृष्ण कुमार, अमरजीत व एमएल मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed