फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   उपायुक्त विवेक भाटिया ने शुरू किया हैलो-डीसी ऐप

उपायुक्त विवेक भाटिया ने शुरू किया हैलो-डीसी ऐप

Mon, 07 Jan 2019 10:46 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त विवेक भाटिया ने शुरू किया हैलो-डीसी ऐप
mobile user
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित हो इसके लिए प्रशासन की हैलो-डीसी ऐप कारगर भूमिका का निर्वहन करेगी। अधिकारी विभागीय शिविरों में आने वाली लोगों की समस्याओं के निदान के लिए भी इसका प्रयोग करके आमजन की समस्याओं का हल मौके पर करवाने के लिए सीधे तौर पर 10 बजे से 5 बजे तक हैलो-डीसी ऐप पर संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त विवेक भाटिया ने मंडे मीटिंग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
इस ऐप का प्रयोग करने से जिला के लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उनकी समस्याओं का निदान घर बैठे ही फोन के माध्यम से तत्काल हल हो जाएगा जिससे समय और धन की बचत के साथ-साथ समस्या के निदान की सुनिश्चितता भी निर्धारित हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला में आने वाली प्री-बोर्ड तथा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल की संभावनाओं को पूर्णतय: शून्य पर लाने के कड़े पग उठाए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे तथा पर्यवेक्षकों की उपस्थिति भी परीक्षा अवधि में पूर्ण रूप से सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होने वाली प्री-बोर्ड तथा बोर्ड की परीक्षाएं विगत वर्षों से अलग होंगी जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त पूजा चौहान, सिद्धार्थ आचार्य, योजना अधिकारी मुक्ता ठाकुर, राजस्व अधिकारी देवी राम के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed