फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सब्जी मंडी में कचरा उठाने के लिए नप लगाएगा अलग वाहन

सब्जी मंडी में कचरा उठाने के लिए नप लगाएगा अलग वाहन

Sun, 06 Jan 2019 10:54 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में कचरा उठाने के लिए नप लगाएगा अलग वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने और गंदगी को खत्म करने के लिए सब्जी मंडी बिलासपुर में कचरा उठाने के लिए नगर परिषद अलग वाहन चलाने जा रहा है। यह वाहन केवल सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरे को उठाएगा, जिससे नप की डंपिंग साइट पर सब्जी मंडी से निकलने वाली गलीसड़ी सब्जियों से खाद तैयार की जाएगी।
नगर परिषद अधिकारियों की मानें तो एक ही वाहन में सब्जी मंडी की गली-सड़ी सब्जियों व अन्य कचरे को ले जाने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं वाहनों के भी पूरी तरह कचरे से भर जाने से अन्य जगहों पर वाहन नहीं पहुंच पाते हैं जिसको देखते हुए यह निर्णय लिया है कि बिलासपुर की सब्जी मंडी के लिए अलग ही वाहन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इस वाहन में सब्जी मंडी से निकलने वाली गलीसड़ी सब्जियों को नप की डंपिंग साइट ले जाया जाएगा जहां पर इससे खाद तैयार की जाएगी। इसके अलावा बस अड्डा, चेतना चौक व अन्य जगहों पर सब्जियां बेचने वालों से भी यही वाहन कचरा उठाएगा ताकि एक तरह के कचरे को एक ही जगह पर एकत्रित कर उसकी खाद तैयार की जा सके। इस बाबत नप ने मार्केटिंग कमेटी को पत्र भी जारी कर दिया है। इस वाहन के लिए अलग से खर्चा सब्जी मंडी संचालकों को वहन करना होगा। यह वाहन केवल सब्जी मंडी व सब्जी विक्रेताओं से ही कचरा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद बिलासपुर की कार्यकारी अधिकारी उर्वषी वालिया का कहना है कि सफाई व्यवस्था व लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है कि सब्जी मंडी से अलग वाहन कचरा उठाएगा जिससे डंपिंग साइड पर खाद तैयार की जाएगी।

इनसेट...
खुले में कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही वह शहर में सब्जी बेचने वाले दुकानदारों से भी बातचीत करेगी। सब्जी विक्रेताओं को अपनी दुकान के आगे कूड़ेदान रखने को कहा जाएगा या बोरी के अंदर ही कचरा फेंकने को कहा जाएगा, अगर कोई सब्जी बेचने वाला खुले में कचरा फेंकते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed