{"_id":"5c06bf40bdec2241a322ffd1","slug":"21543946048-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में बनेगा एचआरटीसी का सब डिपो, औद्योगिक क्षेत्र का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में बनेगा एचआरटीसी का सब डिपो, औद्योगिक क्षेत्र का होगा विकास
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घुमारवीं विस क्षेत्र के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी। जहां उन्होंने क्षेत्र में मंगलवार को 28.5 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, वहीं उन्होंने घुमारवीं में एचआरटीसी का सब डिपो, घुमारवीं अस्पताल को 50 बिस्तर से 100 बिस्तरों में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। साथ ही घुमारवीं में मिनी सचिवालय और भराड़ी अस्पताल में 30 बिस्तर से 50 बिस्तर करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा में 21 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है लेकिन यह पहली बार हुआ है कि राज्य सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान के साथ 30 नई योजनाएं आरंभ की हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने घुमारवीं में 2.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले उपजिला न्यायवादी, सहायक जिला न्यायवादी तथा सार्वजनिक अभियोजक कार्यालय की आधारशिला रखी। वहीं 5.28 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत होने वाली पनोह-टकरेड़ा-तराउंतरा-घुमारवीं सड़क के लिए भूमि पूजन किया।
इसके अलावा 1.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। यह योजना बाड़ी-करणगौड़ा के तहत आने वाली बस्तियों को लाभान्वित करेगी। इस योजना से क्षेत्र की 15 बस्तियों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने 8.40 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली लदरौर-जाहू सड़क वाया हटवाड़ का भी भूमि पूजन किया। जबकि 2.34 करोड़ रुपये की लागत वाली उठाऊ पेयजल योजना सेऊ-बढ़ाघाट-नसावल का भी लोकार्पण किया। इस परियोजना से क्षेत्र की 21 बस्तियों के लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुस्तकालय का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आम यात्रियों की सुविधा के लिए घुमारवीं में ओवर हैड पैदल पुल का निर्माण किया जाएगा। घुमारवीं में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। संस्कृत महाविद्यालय डंगार को राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय मुंडखर तथा सोल को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स योजना चरण-दो के तहत घुमारवीं शहर के लिए कोल बांध से जलापूर्ति योजना लाने के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर बिलासपुर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल, राज्य भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल जिला भाजपा प्रमुख राकेश गौतम, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, बिलासपुर के उपायुक्त विवेक भाटिया, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
------------------------
--बार एसोसिएशन को पांच लाख दिए
इससे पूर्व बार एसोसिएशन घुमारवीं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन पुस्तकालय घुमारवीं में पुस्तकों तथा फर्नीचर के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा की। डिग्री कॉलेज के स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51000 रुपये का चेक भेंट किया।
--
-डिग्री कॉलेज में आगामी सत्र से एम कॉम और एमए राजनीति शास्त्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिग्री कॉलेज घुमारवीं में आगामी शैक्षणिक सत्र से एम कॉम, एमए राजनीति शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान तथा रसायन विज्ञान की स्नात्तकोतर कक्षाएं आरंभ की जाएंगी।