{"_id":"5b6da8f14f1c1b9d3e8b633d","slug":"21533913329-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष ढिल्लों बने ठेकेदार यूनियन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष ढिल्लों बने ठेकेदार यूनियन के प्रधान
Updated Fri, 10 Aug 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष ढिल्लों बने ठेकेदार यूनियन के प्रधान
बिलासपुर में ठेकेदार यूनियन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला ठेकेदार यूनियन का वार्षिक अधिवेशन सर्किट हाउस बिलासपुर में आयोजित हुआ जिसमें ठेकेदारों की समस्याओं के ऊपर विस्तृत से चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि ठेकेदारों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगा।
अधिवेशन में निर्णय लिया गया कि पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया जाए। अधिवेशन में रोशन ठाकुर को सर्वसम्मति से चुनाव कराने के लिए अधिकृत किया गया। प्रधान पद के चुनाव के लिए नाम मांगे जिसमें सभी ठेकेदारों ने सर्वसम्मति से आशीष ढिल्लों को प्रधान बनाने का निर्णय लिया।
प्रधान ने कहा कि वह हर स्तर पर ठेकेदारों की समस्याओं का निपटारा करेंगे। समस्या चाहे जिला स्तर की होगी या प्रदेश स्तर की उनको मुख्यमंत्री से मिलकर दूर करेंगे। अधिवेशन में दीपक शर्मा, हाकम सिंह, करतार ठाकुर, हंसराज शर्मा, प्रमोद, विनोद, विक्रम ठाकुर, पंकज, कुलदीप, विका, हरदीप, रत्न, अरविंद, अक्षय, जसवीर, अशोक, राम किशोर, संजीव, हर्ष मेहता, अंजुल शर्मा, सदा राम, राकेश, अतुल और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
---------------
....खेमराज शर्मा।