{"_id":"5b27ea734f1c1bda6e8b8b9e","slug":"21529342579-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी सम्मानित
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से करनाल (हरियाणा) के असंद में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल की पुरुष और महिला टीमों का सोमवार को नम्होल में स्वागत किया गया। हिम एकेडमी नम्होल, व्यापार मंडल नम्होल और सामाजिक संस्था (साथी हाथ बढ़ाना) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों और टीम इंचार्ज सुरेश कतना व प्रमोद खागटा को सम्मानित किया गया।
अकादमी के प्रबंधक नंदलाल ठाकुर ने बताया कि करनाल के असंद में 15 से 17 जून तक आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की पुरुष व महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने पश्चिम बंगाल को 54-27 से हराया। वहीं, महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने कांटे की टक्कर में दिल्ली को 11-10 से पराजित किया। इंद्रदीप और मीनाक्षी ठाकुर को बेस्ट रेडर के खिताब से नवाजा गया।
इस मौके पर बाबूराम सिसौदिया, शोभाराम ठाकुर, अशोक सोनी, नम्होल स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान शेर सिंह, प्रधानाचार्य राजपाल मेहता, सुरेश, राजेश, चमन ठाकुर, राजेंद्र, हरिलाल आदि मौजूद रहे।