{"_id":"5ae0a94d4f1c1bb56a8b5feb","slug":"21524672845-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे है
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
water problem
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)।
आईपीएच उपमंडल स्वारघाट के तहत आने वाली टरवाड़ पंचायत में पांच दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पांच दिनों से पानी न मिलने के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि लोगों ने इस बारे में आईपीएच विभाग को सूचना भी दी गई। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत टरवाड़ की पंचायत प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि उठाऊ पेयजल योजना टरवाड़ से उनके सभी गांव को पेयजल आपूर्ति होती है। गत पांच दिन से उन्हें पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हर दो माह में पेयजल योजना की पंप मशीनरी खराब आ रही है। उन्होंने बताया कि गर्मी के सीजन में तो अकसर इस तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र के ग्रामीण जनता को बहुत परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत टरवाड़ की आबादी करीब 1500 से अधिक है। जिन्हें उपरोक्त उठाऊ पेयजल योजना टरवाड़ से पेयजल आपूर्ति की जाती है। उन्होंने बताया कि थटरवाड़ के मयोठ, हरिजन बस्ती मयोठ, टरवाड़, सिंनवां साधा, जनाली गांवों के 1500 लोगों को पंजाब से पानी खरीद के लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में प्रधान शकुंतला देवी, मयोठ वार्ड की सदस्य निर्मला देवी, मयोठ एससी वार्ड सदस्य कमली देवी ने बताया कि कुछ ग्रामीण डेढ़ किमी दूर एक प्राकृतिक जल स्रोत से पानी भर कर गुजारा कर रहे हैं। अब वहां भी पानी घट गया है।
टरवाड़ के जन प्रतिनिधियों का कहना है कि उठाऊ पेयजल 35 साल पुरानी है। पंप मशीनरी पुरानी होने के कारण अकसर बार-बार खराब हो जाती है। आईपीएच विभाग व प्रदेश सरकार को चाहिए कि पंप मशीनरी को बदला जाए। आईपीएच उपमंडल स्वारघाट के सहायक अभियंता देशराज सेठी ने बताया कि पंप ठीक किया जा रहा है। जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।