{"_id":"5a773de94f1c1b1d368b88f3","slug":"21517764073-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल स्टोरेज टैंक में मिले मरे हुए चूहे और पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल स्टोरेज टैंक में मिले मरे हुए चूहे और पक्षी
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कंदरौर धार पर बनी इस पेयजल योजना के मुख्य स्टोरेज टैंक में चूहे और पक्षी मरे पाए गए हैं। इनकी हालत देखकर यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि लंबे समय से ये पक्षी व चूहे इस स्टोरेज टैंक में पड़े हुए हैं। लंबे समय से इसकी साफ-सफाई की ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है।
इस स्टोरेज टैंक पर लगाया गया ढक्कन भी काफी समय से गायब है। ऐसे में विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग गया है। किसी भी विभागीय कर्मचारी ने टैंक पर ढक्कन न होने पर ध्यान नहीं दिया।
इस पेयजल योजना में पानी अली खड्ड से उठाया गया है व कंदरौर धार पर बना यह पेयजल टैंक कुड्डी पंचायत, कंदरौर पंचायत, चांदपुर पंचायत व देलग पंचायत के सैकड़ों घरों को पेयजल आपूर्ति करता है। इन पंचायतों के हजारों लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
गौर देने वाली बात यह है कि सदर विधायक सुभाष ठाकुर के घर भी देलग पंचायत में ही आते हैं। उनके गांव व उनके अपने घर में भी इसी योजना से पेयजल आपूर्ति होती है। ऐसे में इस योजना के प्रति भी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही संकेत दे रही है कि यदि इस योजना का यह हाल है तो अन्य दूरदराज की पेयजल योजनाओं के टैंकों का क्या हाल होगा।
कंदरौर पंचायत प्रधान कुलदीप धीमान, बीडीसी उपाध्यक्षा निर्मला धीमान, नीटू, महिला मंडल प्रधान सोमा देवी, अब्दुल रहमान आदि ने बताया कि कुछ समय से उनके नलों में आ रहे पानी से दुर्गंध आ रही है। इन लोगों के अनुसार इसकी जानकारी नेताओं तक पहुंचाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिस पर लोगों ने स्वयं जाकर इस स्टोरेज टैंक का निरीक्षण किया तो इसमें पक्षियों व चूहों को मरा हुआ पाया।
इस संदर्भ में आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश पराशर का कहना है कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। जल्द की वहां पर कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवा दी जाएगी।