फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गेहड़वीं में सर्पदंश से किशोरी की मौत

गेहड़वीं में सर्पदंश से किशोरी की मौत

Thu, 17 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
गेहड़वीं में सर्पदंश से किशोरी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत गेहड़वीं के गांव जोल गुग्गा में सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। इससे गांव में मातम का माहौल बन गया है। किशोरी को देर रात उस समय सांप ने डस लिया जब वह सो रही थी। हालांकि परिजन उसे फौरन अस्पताल ले गए। मगर पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ज्योति (16) सुपुत्री सुरेश कुमार को रात करीब 1:30 बजे सांप ने डस लिया। पांव में दर्द होने पर किशोरी उठी तो उसने देखा की उसके अंगुठे में सांप के काटने के निशान हैं। इसके बाद परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसका उपचार शुरू किया गया। मगर तबीयत बिगड़ता देख प्राथमिक उपचार के बाद उस पीजीआई रैफर कर दिया गया। मगर किशोरी ने पीजीआई चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ज्योति का वीरवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। गेहड़वीं पंचायत प्रधान प्यार सिंह ने बताया कि ज्योति का पिता सुरेश कुमार अमृतसर में काम करता था। उसे घटना का पता चलते ही वह घर पहुंचा घर में एक बेटी और एक बेटा है। इस घटना से गेहडवीं में मातम छाया है। पंचायत के उपप्रधान सुनील कुमार नड्डा, पंचायत सदस्य निरंजना नड्डा, शर्मिला कुमारी, जगदीश सिंह, कमलेश कुमार, सुखदेव, महेश कुमार नड्डा और संतोष कुमारी ने कहा कि यह परिवार पहले ही गरीबी की मार झेल रहा है। उन्होंने सरकार से इस परिवार के लिए राहत प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed