फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   21 thousand devotees paid obeisance at Shri Nayanadevi Ji.

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 21 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Tue, 08 Oct 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
21 thousand devotees paid obeisance at Shri Nayanadevi Ji.
श्री नयना देवी जी मंदिर में मां के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
आठ लाख रुपये का चढ़ाया चढ़ावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी में छठे शारदीय नवरात्र पर 21 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ कर परिवार की सुख-शांति की कामना की।

कतारों में खड़े रहकर श्रद्धालुओं ने शांति व्यवस्था को बनाए रखा और माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर पूरा दिन श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्था के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। श्रद्धालुओं को कतार में माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं ने माथा टेकने के बाद विधिवत रूप से हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं और सुख-शांति की कामना की। मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु दिल खोल चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। मंदिर न्यास को छठे नवरात्र पर 8,16,259 रुपये नकद, 7.30 ग्राम सोना, 1.198 किलोग्राम चांदी, 145 कनाडा डॉलर, 20 इंग्लैंड पाउंड, 10 यूएई दिरहम चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed