फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   21 thousand devotees offered prayers at Shri Nayanadevi Ji.

Bilaspur News: श्री नयनादेवी जी में 21 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Wed, 18 Oct 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 18 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
21 thousand devotees offered prayers at Shri Nayanadevi Ji.
- तीसरे नवरात्र पर मंदिर न्यास को प्राप्त हुए 10,46,892 रुपये नकद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में चौथे शारदीय नवरात्र पर करीब 21 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं के लिए रात 2 बजे कपाट खोल दिए गए थे। इसके बाद से श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरू हो गए।
सुबह तक मंदिर परिसर पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भर चुका था। श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में दर्शन के लिए भेजा गया। वहीं, तीसरे नवरात्र पर मंदिर न्यास को 10,46,892 रुपए नकद, 10 ग्राम 400 मिलीग्राम सोना, 1 किलो 436 ग्राम चांदी और एक अमेरिकी डॉलर, 100 कनाडा डॉलर चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं मेला अधिकारी धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि शारदीय नवरात्र शांतिपूर्वक से चल रहे हैं। बिजली, पानी और सफाई के बेहतर प्रबंध है। श्रद्धालु बहुत ही श्रद्धा पूर्वक से माता के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा से दीपक बुक डिपो ने माता के लंगर में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष भोजन का प्रबंध किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया के वह माता के दर्शनों के बाद सदाव्रत लंगर में जाकर माता का प्रसाद अवश्य ग्रहण करें।
विज्ञापन

मेला पुलिस अधिकारी विक्रांत बोंसला ने बताया कि अभी तक मेला के दौरान कोई भी जेब कटने का मामला प्रकाश में नहीं आया है। श्रद्धालुओं को आराम से लाइन में माता जी के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। जब ज्यादा भीड़ होती है, उस समय श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोक कर मंदिर भेजा जाता है। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु डटे रहें। श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता करें ताकि श्रद्धालु आराम से माता के दर्शन करके अपने घरों को लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed