{"_id":"5c89237ebdec22143d396847","slug":"201552491390-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता के कारण स्थगित हुई चालकों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार संहिता के कारण स्थगित हुई चालकों की भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। लोकसभा चुनावों को लेकर लागू हुई आदर्श आचार संहिता ने युवाओं के रोजगार पर भी लगाम लगा दी है। एक तरफ युवा पीढ़ी सरकारी नियमों का पालन करते हुए आगे बढ़ रही है तो वहीं आदर्श आचार संहिता ने युवाओं के रोजगार पर रोक लगा दी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा निकाली गई चालक पदों की भर्ती की। बिलासपुर में निगम के चालक पद की प्रारंभिक छंटनी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह पद आदर्श आचार संहिता के समाप्त होने के बाद ही भरे जाएंगे। बिलासपुर आरएम पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 14 से 16 मार्च तक हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर कर्मशाला के प्रांगण में चालक पद के लिए जा रहे टेस्ट आगामी आदेशों तक स्थगित किए गए हैं। आदर्श आचार संहिता के समाप्त होने पर बचे हुए अभ्यर्थियों को टेस्ट व बस चलाने के परीक्षण के लिए अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को तारादेवी में होने वाली अंतिम चालक परीक्षण परीक्षा की तारीखें दी जा चुकी हैं, वह भी स्थगित कर दी गई हैं। आगामी आदेशों की जानकारी इन अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी।
बुधवार शाम को आदेश आए हैं। आदर्श आचार संहिता के कारण बिलासपुर निगम में चालकों के रिक्त पड़े पदों की भर्ती स्थगित कर दी गई है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही अब रिक्त पदों को भरा जाएगा।
-पवन कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर।
विज्ञापन
बुधवार शाम को आदेश आए हैं। आदर्श आचार संहिता के कारण बिलासपुर निगम में चालकों के रिक्त पड़े पदों की भर्ती स्थगित कर दी गई है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही अब रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
-पवन कुमार शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर।