{"_id":"5c7182e5bdec224bd41e342a","slug":"201550942949-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समुदाय की मांग कश्मीर से हटे धारा- 370","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समुदाय की मांग कश्मीर से हटे धारा- 370
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय की मांग कश्मीर से हटे धारा- 370
बिलासपुर में मुस्लिम समुदाय ने की बैठक
कहा, षड्यंत्रकारियों को पनाह देने वाले भी है देश द्रोही
बोले, विरोधी ताकतों का मुकाबला एकजुटता के साथ करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद बिलासपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मोर्चा खोल दिया है। समुदाय के लोगों ने इस मुद्दे को लेकर एक बैठक की। बैठक में केंद्र सरकार से मांग की है कि वह जम्मू-कश्मीर में लगी धारा 370 को खत्म करें।
जिला मुस्लिम वेलफेयर कमेटी ने कहा कि जो लोग कश्मीर में इन आतंकी हमले करने वालों को शरण दे रहे हैं वह देश द्रोही हैं। बैठक में प्रधान नसीम मोहम्मद, संयोजक गुलाम मोहइउदीन, अब्दुल रशीद, शलीम मोहम्मद, हुसैन अली, अरशाद शेष सहित अन्य लोग मौजूद थे।
बैठक में कहा गया कि आतंकी हमले करना और पत्थरबाजी करना सब इस्लाम विरोधी कृत्य है। इस प्रकार की देश विरोधी ताकतों का मुकाबला एकजुटता के साथ किया जाएगा। कहा कि पूरा मुस्लिम समुदाय सुरक्षा बलों और सेना के साथ खड़ा है। कहा कि देश के भीतर कश्मीर में सुरक्षा बलों पर घात लगाकर किए जा रहे आतंकी हमले विदेशी ताकतों के इशारों पर षड्यंत्रकारियों और आतंकी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को जो शरण दे रहे हैं वह भी देश द्रोही हैं। जबकि बैठक में कश्मीर में सेना के जवानों पर की जा रही पत्थरबाजी की भी निंदा की और इसे गलत बताते हुए बड़ा गुनाह बताया। साप्ताहिक जुम्मा की नमाज के दौरान मौलाना अब्दुल वाहिद ने कहा कि सुरक्षा बल सुरक्षित हैं तभी देश सुरक्षित है।
विज्ञापन
---------------------
...जारी