{"_id":"5c7182d2bdec2205dc402c62","slug":"201550942930-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित
मुस्लिम समुदाय को ऐसे लोग कर रहे है बदनाम : लाली
क्लीन बिलासपुर ग्रीन बिलासपुर के के लिए भी रूप रेखा की तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। अर्द्धनारेश्वर समाज सेवा समिति की ओर से कोठीपुरा में शनिवार को पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्ष एवं समाजसेविका बिजली महंत की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्तियां जलाई तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस दौरान कोठीपुरा बाजार में एक रोष रैली भी निकाली गई। अपने संबोधन बिजली महंत ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के दुश्मनों ने कायरता का परिचय दिया है। भारतीय सेना इससे डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में शांति और भाईचारे से दुश्मनों को सेना कड़ा जवाब देगी। बिजली महंत ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कृत्य का बदला लेने की मांग की है।
वहीं भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के प्रवक्ता मुनीर अख्तर लाली ने कहा कि ऐसी ताकतें मुस्लिम समुदाय को बदनाम करती हैं। जबकि इस्लाम में ऐसी राक्षस प्रवृति के लोगों के लिए कहीं कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
वहीं अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ‘क्लीन बिलासपुर-ग्रीन बिलासपुर’ के तहत बिलासपुर नगर और पूरे जिले को साफ-सुथरा बनाने का भी संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों से आए प्रतिनिधियों ने बिलासपुर को साफ रखने की शपथ भी ग्रहण की। तनुज सोनी ने बताया कि गर्मियों का मौसम दहलीज पर है तथा जिले से डेंगू का कहर रुका है लेकिन पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी से यदि सभी लोग स्वच्छता में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर कै. बालक राम शर्मा, नगर सुधार समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष अशोक कुमार, कोठीपुरा पंचायत प्रधान राजकुमार, उपप्रधान जगदीश कुमार, पतंजलि समिति से रमेश कुमार, बीडीसी अनिल ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा मंजीत कौर, अधिवक्ता परवेश चंदेल, स्वारघाट से कमलेश, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।