{"_id":"5c0812efbdec2241c802ee54","slug":"201544033007-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार-टटोह में काऊ सेंक्चुरी और ब्रीडिंग फॉर्म का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार-टटोह में काऊ सेंक्चुरी और ब्रीडिंग फॉर्म का रास्ता साफ
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोज पाठक
बरमाणा(बिलासपुर)। जिला के धार-टटोह पंचायत में प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित काऊं सेंक्चुरी और ब्रीडिंग फार्म बनाने का रास्ता साफ हो गया। बुधवार को ज्वाइंट इंस्पेक्शन के लिए पहुंची टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। इसके बाद मौके पर विरोध करने वाले लोगों ने भी उपायुक्त के आश्वासन के बाद विरोध छोड़ कर निर्माण के लिए हामी भर दी है। प्रदेश सरकार का उक्त स्थान पर 200 बीघा से अधिक जमीन का चयन किया गया। अब इसकी पूरी औपचारिकताएं करने के बाद केस बना कर वन विभाग की एनओसी के लिए भेजा जाएगा।
बुधवार को निरीक्षण के लिए टीम में उपायुक्त विवेक भाटिया, एसडीएम प्रियंका वर्मा, एसडीएम स्वारघाट अनिल भारद्वाज, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा, डीआरओ देवी राम, उप निदेशक पशु पालन विभाग अविनाश, डॉ. कुंडी ज्वाइंट निरीक्षण के लिए धार-टटोह पहुंचे थे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के पंचायती राज एवं पशुपालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कुछ दिन पहले कहा था कि जिला के धार-टटोह में काऊ सेंक्चुरी, गोसदन और कैटल ब्रीडिंग फॉर्म बनेगा। इसके लिए 200 बीघा से ज्यादा की भूमि का चयन किया जाएगा। वहीं जमीन का चयन कर अब इसका केस एफसीए को भेजा जाएगा। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी जल्द ही इससे जुड़े कागजात तैयार करेंगे और केस एफसीए को भेजा जाएगा। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों सहित, युवक मंडल प्रधान कुलदीप ठाकुर, पंचायत प्रधान निशा ठाकुर, दलेल सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट....
लोगों की शर्तों को ध्यान में रखकर होगा काम
काऊ सेंक्चुरी को लेकर विरोध कर रहे लोगों को उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जो शर्तें उन्होंने रखीं उनको ध्यान में रख कर कार्य किया जाएगा जिसके बाद विरोध कर रहे लोगों ने भी इसके लिए सहयोग देने की बात कही।