{"_id":"5bfd8106bdec22414c64397c","slug":"201543340294-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट के चार गांव 72 घंटे से अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट के चार गांव 72 घंटे से अंधेरे में
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वारघाट के चार गांव 72 घंटे से अंधेरे में
डडराणा में ट्रांसफार्मर जलने से पेश आई समस्या
जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल होगी : सहायक अभियंता
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट क्षेत्र के साथ लगते आरटीओ बैरियर के समीप के चार गांव शुक्रवार रात से यानी 72 घंटे से अंधेरे में डूबे हुए हैं। बता दें कि समस्या स्वारघाट के समीप डडराणा में लगाए गए बिजली के ट्रांसफार्मर के जल जाने से पैदा हुई है।
उपमंडल स्वारघाट के समीपवर्ती आरटीओ बैरियर के समीपवर्ती के चार गांव नालियां, कटली, डडराणा, ठोड की सैकड़ों की आबादी को गत चार दिनों से अंधेरे में जिंदगी बितानी पड़ रही है। यही नहीं आरटीओ बैरियर कर्मचारी राजकुमार गोयल का भी कहना है कि शुक्रवार रात से उनके कार्यालय में भी बिजली गुल हो चुकी है। मंगलवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। वहीं सड़क के आसपास होटल कारोबार करने वाले भाइयों का व्यवसाय भी विधुत आपूर्ति बाधित रहने के कारण गत चार साल से चौपट होकर रह गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से उनको अपने मोबाइल चार्ज करने के लिये चार किलोमीटर दूर सफर करके स्वारघाट मोबाइल की दुकान तक आना पड़ रहा है। वहीं बिजली चार दिन से प्रभावित रहने से स्कूल के बच्चों की पढ़ाई भी खराब हुई है। बिजली ठप रहने से स्कूल के बच्चों को रात व सुबह के समय अपना स्कूल का होमवर्क करने में बड़ी दिक्कत हो रही है। स्कूल के बच्चों को होमवर्क करने के लिए मोमबत्ती जलाने पड़ रही हैं।
विज्ञापन
उधर, विद्युत उपमंडल कोट के सहायक अभियंता जीएसमान ने बताया कि जेई स्वारघाट नए ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
---
इनसेट
कर्मचारी कर रहे बदतमीजी
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संदर्भ में जब बिजली विभाग के कर्मचारियों को बोला जा रहा है तो वह उनके साथ बदतमीजी के साथ पेश आ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।