{"_id":"5b76e73542c792464f496058","slug":"201534519093-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर और घुमारवीं में बंद रहे व्यापारिक संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर और घुमारवीं में बंद रहे व्यापारिक संस्थान
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर/घुमारवीं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर कारोबार जगत में भी शोक की लहर है। इसी कड़ी में बिलासपुर और घुमारवीं के कारोबारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं शुक्रवार को पूर्व रूप से अपनी दुकानें और अन्य संस्थानों को बंद रख कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
घुमारवीं व्यापार मंडल की ओर से गांधी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का फोटो लगाकर सभी दुकानदारों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धासुमन अर्पित किए। व्यापार मंडल की ओर से गांधी चौक पर सभी दुकानदारों के साथ में सभा आयोजित की गई थी जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज सांख्यान ने कहा कि भारत ने एक अनमोल रत्न खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती हैं। वाजपेयी एक नेक दिल इंसान व संजीदा व्यक्तित्व वाले महापुरुष थे।
विज्ञापन
सभा में व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों में उपप्रधान विनोद सागर, बिट्टु, महासचिव राजपाल उप्पल, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, पार्षद राकेश चोपड़ा, मनोनीत पार्षद सुमेश चड्ढा, शिव कुमार, निलाक्ष गुप्ता, नरेश शर्मा, महेंद्र पाल रतवान, भूषण शर्मा, अरविंद महाजन, प्रदीप गुप्ता, मंजीत ठाकुर, विशाल सोनी, भूरा सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अश्वनी कुमार सहित अन्य कारोबारी मौजूद रहे।
वहीं बिलासपुर शहर में भी कारोबारियों ने अपने संस्थान बंद रखे। बिलासपुर व्यापार मंडल के महासचिव सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल की इस संबंध में कोई कॉल नहीं थी लेकिन कारोबारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर अपने संस्थान स्वयं बंद रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।