फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एक सप्ताह से जिले के डाकघरों में काम ठप

एक सप्ताह से जिले के डाकघरों में काम ठप

Sat, 07 Jul 2018 11:07 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से जिले के डाकघरों में काम ठप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। डाकघरों को हाइटेक करने की दिशा में चल रहा प्रयास सिरे चढ़ता नहीं दिख रहा है। एक सप्ताह से डाकघर आने वाले किसी भी ग्राहक का काम नहीं हो पा रहा है। हालत ऐसी है हो गई है कि डाक घरों से रजिस्ट्री, पार्सल, स्पीड पोस्ट, बचत बैंक खातों व आरडी खातों में लेनदेन और जमा निकासी का कार्य पूर्ण रूप से बंद है।
उल्लेखनीय है कि 29 जून से डाक मंडल हमीरपुर और डाक उपमंडल बिलासपुर के 90 फीसदी डाकघरों में नया सॉफ्टवेयर सीएसआई कोर सिस्टम इंटीग्रेशन शुरू कर दिया गया है। डाक महकमे ने नए साफ्टवेयर को शुरू तो कर दिया लेकिन यह कनेक्टिविटी व सर्वर अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण कार्य नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जिला बिलासपुर के डाक उपमंडल बिलासपुर के अंतर्गत मुख्य डाकघर बिलासपुर समेत 26 उप डाकघरों में लोगों को गत सप्ताह से लोगों का कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। यही नहीं डाकघर आने वाले लोगों की रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट, पार्सल की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। डाकघर में जमा व निकासी नहीं होने के कारण लोगों की काउंटरों पर बाबुओं से बहस होते हुए भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर में कार्य बाधित होने के कारण डाक बाबुओं व डाकघरों के लिए धन एकत्रित करने के कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को अत्यधिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। डाकघर आने पर काम नहीं होने पर लोग डाक विभाग व कर्मियों को कोसते नहीं थक रहे हैं।

मुख्य डाकघर बिलासपुर में तैनात डाकपाल दया राम से उक्त समस्या पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज से बिलासपुर मुख्य डाकघर में कार्य सुचारु रूप से चल पड़ा है। अन्य डाकघरों से अभी रिपोर्ट नहीं मिल सकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed