फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बरमाणा में लोनिवि हटाएगा अवैध कब्जे

बरमाणा में लोनिवि हटाएगा अवैध कब्जे

Thu, 15 Feb 2018 10:55 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
बरमाणा में लोनिवि हटाएगा अवैध कब्जे
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा में एसीसी की गाड़ियों के कारण आए दिन लग रहे जाम की समस्या अब जल्द ही दूर होगी। लोक निर्माण विभाग अपनी जमीन की नपाई कर सड़क किनारे हुए अवैध कब्जों को हटाएगा ताकि जाम की समस्या खत्म हो सके। वीरवार को डीएसपी सोमदत्त ने ट्रक यूनियन और एसीसी कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ट्रकों के बरमाणा में एनएच-21 पर खड़े करने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को घंटों जाम के कारण परेशानी होती है। कई बार जिला प्रशासन बीडीटीएस ट्रक यूनियन और एसीसी कंपनी को ट्रक पार्किंग के लिए आदेश जारी कर चुका है। लेकिन अभी तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसीसी ने जिला प्रशासन को बरमाणा रेन शेल्टर के साथ लगती पहाड़ी को काटने की एनओसी के लिए आवेदन किया है। ताकि वहां एसीसी के ट्रकों को खड़ा किया जा सके और ट्रैफिक की समस्या का स्थायी हल किया जा सके। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से एसीसी को कोई जवाब नहीं मिला है। जल्द ही दुकानदारों को लोनिवि की जमीन पर से अपने कब्जों को हटाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि जल्द ही बरमाणा में एनएच के साथ लोनिवि की जमीन मापकर उसे पूरा किया जाएगा। एनएच की जमीन पर स्थानीय दुकानदारों के कब्जों को हटाया जाएगा। इससे वहां जो जगह खाली होगी वहां एसीसी के ट्रकों को खड़ा किया जाएगा। शुक्रवार को डीएसपी बीडीटीएस के अधिकारियों से ट्रैफिक जाम के मुद्दे को लेकर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed