{"_id":"5a12fa344f1c1b86698bccfa","slug":"201511193140-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरवर डाउन होने से लोक मित्र केंद्रों में जमा नहीं हो रहे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरवर डाउन होने से लोक मित्र केंद्रों में जमा नहीं हो रहे बिजली बिल
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला के लोक मित्र केंद्रों में करीब एक सप्ताह से बिजली बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर बिजली बिल जमा न हो पाने से अब उन्हें जुर्माने का डर सताने लगा है। उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली बिल जमा करवाने के लिए लोकमित्र केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
कई लोक मित्र केंद्र संचालकों के पास बिल जमा करने के बाद लाखों रुपये विभाग को भुगतान के लिए रुके हुए हैं। हर दिन लोक मित्र केंद्र संचालक नेट सरवर को लेकर परेशान हैं। डगार लोक मित्र केंद्र संचालक रदीप सिंह ने बताया कि उपभोक्ता हर रोज बिजली बिल का भुगतान करने के लिए लंबी-लंबी कतार लगाकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन बिल जमा करने की परेशानी सभी लोक मित्र केंद्रों में बनी हुई है, क्योंकि अब तक लगभग 10 हजार के आसपास बिल जमा होने हैं। जिला के लोक मित्र केंद्र संचालक प्रेम कुमार, कोट के रोमिता शर्मा, कुठेड़ा की सुनीता धीमान, भटेड़ के मनोज चंदेल, हटवाड़ के पुनिंद्र चौधरी, करलोटी के अशोक शर्मा, कसारू के अंकुर अवस्थी ने बिजली विभाग से गुहार लगाई है कि नेट सरवर की समस्या को जल्द ठीक करवाया जाए।