{"_id":"59df65ad4f1c1bd0538b733d","slug":"201507812781-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलेगा स्वीप अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलेगा स्वीप अभियान
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
चुनाव आयोग इस बार विधानसभा चुनावों में लोगों को वोट डालने के अलग-अलग तरीकों से जागरूक करने के लिए अभियान चलाने जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार स्वीप अभियान के तहत कई कलाकारों को भी इसके लिए अपने साथ जोड़ा है। कलाकार जिला भर में अपनी कला के माध्यम से लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक करेंगे। इसी कड़ी में चुनाव विभाग बिलासपुर ने कलाकार नवीन वात्सायन को स्वीप अभियान का जिला आइकन नियुक्त किया है। नवीन बिलासपुर जिला के अलग-अलग हिस्सों में अपनी कला के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। अभियान के प्रचार-प्रसार के दौरान लाइव सिंगिग, नुक्कड़ नाटकों, लाइव स्ट्रीट डांस का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य तरीकों से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
स्वीप आइकन नवीन वात्सायन मूलत: बिलासपुर के निवासी हैं और उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपनी पहचान बनाई है। साथ ही इससे पहले कई वीडियो एलबम व फिल्मों में भी काम किया है। वह हाल ही बालीवुड मुवी ट्यूबलाइट में भी अभिनय करते नजर आए थे। नवीन वात्सायन ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इस अभियान को चलाने में चुनाव विभाग का पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। जल्द की प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई तिथियों के अनुसार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।