{"_id":"597f6d8c4f1c1b54728b46ee","slug":"201501523340-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को 80 हजार श्रद्धालुओं ने भरी मां के दर हाजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को 80 हजार श्रद्धालुओं ने भरी मां के दर हाजरी
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयनादेवी (बिलासपुर)। श्रावण मेलों के दौरान सोमवार को 80 हजार श्रद्धालुओं ने श्री नयना देवी मंदिर में मां के दरबार में हाजिरी भरी। श्री नयना देवी हिमाचल के अलावा दूसरे राज्यों और विदेशों श्रद्धालु शामिल रहे।
उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर और एसपी राहुलनाथ सहित सेक्टर अधिकारी व अन्य जिला अधिकारियों की टीम ने मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि सप्तमी व अष्टमी नवरात्रों में माता के दर्शनों के लिए अनुमान से ज्यादा श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ आई। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की योजना में परिवर्तन किया गया। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं को छोटी-छोटी टुकड़ियों में दर्शन करवाए गए। उन्होंने बताया इस वर्ष सप्तमी व अष्टमी नवरात्रों में धुंध व बारिश के बावजूद भारी संख्या में बाहरी राज्यों से श्रद्धालु माता के दर पहुंचे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं मेला अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि लंगर समितियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे छोटे बच्चों को लंगर कार्य व सेवा में न लगाएं। यदि किसी भी लंगर में कोई भी ऐसा मामला पाया जाता है तो उस लंगर समिति के खिलाफ श्रम अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। वहीं, एसपी बिलासपुर ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे हैं। भीड़ को देखते हुए कुछ बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि जाम जैसी समस्या से निपटने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं।