फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   200 years old history of Mansa Mata Temple

Bilaspur News: मनसा माता मंदिर का 200 साल पुराना इतिहास

Tue, 24 Mar 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
200 years old history of Mansa Mata Temple
कसौली क्षेत्र के हजारों लोगों की कुलदेवी है माता मनसा
विज्ञापन

पटियाला रियासत के समय से होती आ रही कुल देवी के रूप में पूजा
न्यूज संवाद एजेंसी

धर्मपुर (सोलन)। कसौली क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों की कुल देवी मनसा माता का इतिहास करीब 200 वर्ष पुराना बताया जाता है। पटियाला रियासत के समय से लोग यहां एक पिंडी के रूप में मनसा माता की पूजा करते आ रहे हैं। शुरुआत में यहां एक छोटा मंदिर था, जो अब श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य स्वरूप ले चुका है। पांच वर्ष पूर्व इस मंदिर को जिला स्तरीय मेले की पहचान भी मिली है।मंदिर के युवा पुजारी विदित शर्मा ने बताया कि पटियाला रियासत के समय से उनके पूर्वज इस मंदिर की देखरेख करते आए हैं और वर्तमान में भी उनका परिवार ही मंदिर की सेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में यहां माता की पिंडी की ही पूजा होती थी, बाद में श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। धर्मपुर बाजार के पास ऊंची पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। मेले के दौरान तीन दिनों तक यहां भारी भीड़ उमड़ती है और मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु यहां भंडारे भी आयोजित करते हैं। उल्लेखनीय है कि मनसा माता का एक मंदिर हरियाणा के मनीमाजरा में भी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed