{"_id":"60bd02d28ebc3e40c706b803","slug":"200-meters-of-road-could-not-be-built-in-a-year-anger-among-people-road-work-started-in-chhakoh-panchayat-in-2020-cement-sacks-brought-for-construction-work-got-spoiled-bilaspur-news-sml3727670133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में नहीं बन पाई 200 मीटर सड़क, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में नहीं बन पाई 200 मीटर सड़क, लोगों में रोष
विज्ञापन
बिलासपुर। विस क्षेत्र सदर की छकोह पंचायत में पिछले एक साल में पंचायत प्रतिनिधि 200 मीटर सड़क का निर्माण नहीं करवा पाए। हालात यह हैं कि इस निर्माण के लिए लाई गई रेत-बजरी और अन्य सामग्री के ढेर जगह-जगह बिखरे पड़े हैं। वहीं इस निर्माण के लिए लाया गया सीमेंट भी खराब हो गया है। ग्रामीण इसे फेसबुक पर शेयर कर प्रशासन से इसकी सुध लेने की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सदर उपमंडल के अंतर्गत मज्जयारी पालंगरी गांव से क्यारण गांव के लिए बन रही 200 मीटर सड़क का कार्य एक साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की गई, लेकिन वहां से भी कोई जवाब ग्रामीणों को नहीं आया। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया है कि अगर इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण कुछ बड़ा कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगे। बता दें कि सदर उपमंडल के अंतर्गत मज्जयारी पालंगरी से क्यारण गंाव के लिए 200 मीटर सड़क का निर्माण होना है। जिसके लिए 14वें वित्त आयोग में 3 लाख का बजट पास हुआ था। वहीं उसके बाद जनवरी 2020 में इस सड़क का कार्य शुरू भी हुआ। लेकिन आज तक इस सड़क का कार्य अधूरा पड़ा है। वहीं इस सड़क के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान जैसे रेत, बजरी भी सड़क पर पड़े-पड़े खराब हो रहा है। वहीं स्टोर में रखी गई सीमेंट की बोरियां खराब हो गई हैं।
गांव के एक युवक सोनू कौशल ने इस सड़क का हाल फेसबुक पर बयां किया। उसने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों समेत सरकार तक इस मुद्दे को पहुंचा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन को इस संबंध में कोई चिंता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करेगा तो उन्हें कोई बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। वहीं बीडीओ सदर भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके ध्यान में मामला नहीं था लेकिन इस संबंध में पंचायत सचिव और प्रतिनिधियों से बात करेंगे।