{"_id":"6936cdd3921b6f5abe0b2946","slug":"20-year-old-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-hatwad-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-149809-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हटवाड़ में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हटवाड़ में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
गलत दवा या नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका
उल्टी के बाद बिगड़ी हालत, भराड़ी अस्पताल में मृत किया घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत हटवाड़ में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने या गलत दवा या नशीले पदार्थ का सेवन किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऋषभ निवासी हटवाड़ को रात करीब 8 बजे अचानक उल्टी आने लगी। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बहुत खराब हो गई। वह बेहोश हो गया। हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गए और तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाई। उसे भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार ऋषभ ने इसी वर्ष इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई पास की थी और इन दिनों घर पर ही रह रहा था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन थी, जिसकी कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। पिता मैकेनिक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को ऋषभ दिनभर घर में ही रहा और कोई असामान्य गतिविधि देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि ऋषभ नशे का आदी था और आशंका है कि उसने किसी गलत दवा या नशीले पदार्थ का सेवन किया होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी भी व्यक्ति पर किसी तरह का संदेह नहीं है।
सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से रिपोर्ट हासिल की और शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अप्राकृतिक मृत्यु के मामलों में हर पहलू से जांच की जाती है, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या आपराधिक वजह सामने आए तो उसे स्पष्ट किया जा सके। मृतक का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच आने के बाद ही सामने आएगा।
डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि फिलहाल किसी आपराधिक पहलू की आशंका नहीं दिख रही है, फिर भी मामले की गहराई से जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।