फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   2.35 lakh fine recovered from firm carrying bidi truck without documents

बिना दस्तावेज बीड़ी का ट्रक ले जा रही फर्म से वसूला 2.35 लाख जुर्माना

Fri, 25 Feb 2022 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
2.35 lakh fine recovered from firm carrying bidi truck without documents
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं राज्य कर एवं आबकारी विभाग घुमारवीं की टीम ने बिना दस्तावेज के जा रहे बीड़ी के ट्रक को पकड़ा और फर्म से 2,35,200 रुपये का जुर्माना वसूला। विभागीय टीम में राज्य कर एवं आबकारी घुमारवीं के सहायक आयुक्त शिल्पा कपिल, सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी ईश्वर दास गुप्ता, संजय सिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जगदीश सिंह व विजय कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने घुमारवीं पुल के नजदीक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाका लगाया था और वहां से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक ट्रक को रोककर जब पूछताछ की तो पता चला कि इसमें बीड़ी भरी थी। यह दिल्ली की एक फर्म द्वारा सप्लाई की गई थी।
विज्ञापन

टीम ने चालक से सामान के दस्तावेज मांगे लेकिन चालक दस्तावेज नहीं दे पाया। विभाग ने फर्म को 2 लाख 35 हजार 2 सौ रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं विभाग के अधिकारियों ने एक और फर्म को बिना दस्तावेज के बीड़ी लाने के केस में ही 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग मनोज डोगरा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed